रामपुर के चैतन्य ने जेईई एडवांस में हासिल किया 936 रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के चैतन्य मोहन अग्रवाल ने जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया पर 936 रैंक हासिल किया है। चैतन्य ने अपनी सफलता से रामपुर क्षेत्र सहित अपने माता पिता का नाम भी रोशन किया है। चैतन्य की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी से हुई है। आगे की पढ़ाई उन्होंने चंडीगढ़ से की है। चैतन्य मोहन अग्रवाल के पिता अभय अग्रवाल सीए और माता प्रेरणा अग्रवाल गृहिणी है। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों का आभार प्रकट किया है।