सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा और नरेंद्र शर्मा ने तहसील पुस्तकालय को भेंट किए वॉ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में नगर परिषद की ओर से संचालित तहसील पुस्तकालय की मदद के लिए सर्व हितकारी व्यापार मंडल आगे आया है। युवाओं की सुविधाओं को देखते हुए सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा और नरेंद्र शर्मा ने अपने निजी कोष से पुस्तकालय के लिए वॉटर डिस्पेंसर और पंखे भेंट किए हैं। वॉटर डिस्पेंसर लगने से अब यहां अध्ययनरत युवाओं को स्वच्छ जल की सुविधा मिलेगी। वहीं, गर्मी से निजात दिलाने में पंखे मददगार साबित होंगे। युवाओं ने अध्यक्ष तन्मय शर्मा और नरेंद्र शर्मा का आभार जताया है।