फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुंदर सिंह को सौंपा रामपुर बुशहर शिक्षक संघ का जिम्मा

विज्ञापन
रामपुर बुशहर शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी। स्त्रोत : संघ
विज्ञापन
रामपुर में रामपुर बुशहर शिक्षक संघ का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोक निर्माण विभाग परिधि गृह रामपुर में रामपुर बुशहर शिक्षक संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुंदर सिंह टैगोर को संघ का अध्यक्ष चुना गया। छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार को मुख्य संरक्षक और झाकड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद नेगी को मुख्य सलाहकार चुना गया। इनके अलावा नरेंद्र श्याम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निरंजन शर्मा को उपाध्यक्ष, अशोक मेहता को महासचिव और शेर सिंह ठाकुर को संयुक्त सचिव बनाया गया। वहीं, खेम चौहान को संस्था सचिव, प्रभात नेगी को रामपुर खंड का कोषाध्यक्ष, संदीप केटारटा सराहन खंड का कोषाध्यक्ष, कपिल चौहान को ननखड़ी खंड का कोषाध्यक्ष, बीएस डबरैही को प्रेस सचिव और विजय सिंह कड्डा को अनुशासन कमेटी सचिव चुना गया। इसके अलावा राम स्वरूप, संदीप केटारटा, बीके शर्मा, संजीव दड़ेल और ओम प्रकाश कपूर को सक्रिय सदस्य बनाया गया। संघ के निर्वाचित अध्यक्ष सुंदर सिंह टैगोर ने कहा कि बैठक में संघ ने शिक्षा और समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और मेधावी छात्रों को सम्मानित करना, योग्य छात्रों का मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना संघ के मुख्य उद्देश्य हैं। इसके अलावा सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक सेवा को प्रोत्साहित करना, सेमिनार, कार्यशालाएं, जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना, शैक्षणिक संस्थानों, एनजीओ, सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग कर युवाओं और समाज के कल्याण के लिए कार्य करना संघ के उद्देश्य हैं। अंत में बैठक में संघ ने छात्रों और समुदाय के कल्याण के लिए निस्वार्थ योगदान देने का संकल्प लिया। संघ के नवनिर्वाचित प्रेस सचिव भोला सिंह डबरैही ने कहा कि अगली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें