वस्तु एंव सेवा कर अधिनियम के तहत रामपुर में आयोजित करदाता संवाद कार्यशाला में मौजूद अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सहायक आयुक्त राज्य कर और आबकारी कार्यालय रामपुर में करदाता संवाद अभियान के तहत वस्तु एवं सेवा कर की कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सहायक राज्य कर एवं आबकारी रामपुर वृत्त सचिन कुमार ने की। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से रामपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारी, सरकारी ठेकेदार और उनके प्रतिनिधियों को वस्तु एवं सेवा कर के बारे में जानकारी दी। साथ ही समय- समय पर जीएसटी में हो रहे महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जीएसटी से संबंधित आशंकाओं का राज्य कर एवं आबकारी रामपुर वृत्त सचिन कुमार ने मौके पर ही निवारण किया। इस अवसर पर सहायक कर एवं आबकारी अधिकारी रामपुर अरुण कुमार और विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।