फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांसद सिकंदर कुमार ने रामपुर के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
रामपुर पहुंचे सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : भाजप
विज्ञापन
साहिब जाहरू नाग के मंदिर निर्माण के लिए हर संभव मदद का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर भाजपा मंडल की बैठक में वीरवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। रामपुर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया और एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा मंडल रामपुर की बैठक डकोलढ़ में हुई। बैठक में राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। सांसद सिकंदर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करने को कहा और अधिक से अधिक लोगों को संगठन में शामिल करने का आह्वान किया। सांसद डॉ. सिकंदर से भारतीय जनता पार्टी नोगवैली के प्रतिनिधिमंडल ने भी शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने बीते माह देवता साहिब जाहरू नाग के मंदिर में हुई आग की घटना बारे सांसद को अवगत करवाया और मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मदद मांगी। सांसद ने इस संबंध में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में देशराज हुड्डन, सुशील शर्मा, सत्यदेव शर्मा, राकेश शर्मा, अनूप गौतम, लवनीश भारद्वाज, कपिल जोशी सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीना शर्मा, महासू जिला अध्यक्ष अरुण फालटा, भाजपा नेता कौल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रोमिला मेहता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप कुमार, जिला अध्यक्ष जनजातीय मोर्चा रोहित नेगी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नेक राम शर्मा, तिलक राज सहित अन्य मौजूद रहे।

रामपुर पहुंचे सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत : भाजप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें