फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर विस में विकास कार्यों पर लगा ग्रहण : नरेश

विज्ञापन
रामपुर भाजपा मंंडल अध्यक्ष नरेश चौहान
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर विराम लगा हुआ है। पूर्व भाजपा सरकार की ओर से जनहित में खोले गए संस्थानों पर कांग्रेस सरकार ने ताला जड़ने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की है। जनता को ठगने और गुमराह करने का कार्य कांग्रेस सरकार ने किया है। अब जल्द ही कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर मोर्चा खोला जाएगा। यह बात मंगलवार को भाजपा मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्हाेंने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए शीर्ष नेतृत्व सहित तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्व को निभाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पार्टी की मजबूती के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। पुराने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित युवाओं को साथ लेकर संगठन के लिए कार्य किया जाएगा। वहीं, भाजपा मंडल रामपुर के चुनाव के लिए पहुंचे बतौर चुनाव अधिकारी संदीपनी भारद्वाज ने प्रेसवार्ता ने कहा कि भाजपा हाई कमान ने रामपुर विधानसभा की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रामपुर में तीन मंडलों को गठन करने का निर्णय लिया था। उसके बाद रामपुर, ननखड़ी और सराहन को अलग अलग विभाजित कर तीन मंडल बनाए गए हैं। मंगलवार को तीनों खंडों में अध्यक्ष के चुनाव करवाए गए। इसमें हाईकमान ने चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे और उनकी देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। तीनों अध्यक्षों को चुनाव के लिए एक एक नाम आए थे, जिन पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम सहमति बनाकर सर्वसम्मति से चुना गया। तीनों को उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कहा कि तीन मंडलों को गठन होने से क्षेत्र में संगठन का दायरा बढ़ेगा, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें