नोग वैली के हीउन सेरी में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत जागरूक पाठ
- फोटो : credit
विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू समाज से जागृत होने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर ने विहिप नगरीय प्रखंड के नोगवैली स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर हीउन सेरी में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्व हिंदू परिषद हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से रामोत्सव का कार्यक्रम देश भर में मनाता है। इन कार्यक्रमों में नववर्ष प्रतिपदा, राम नवमी, हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम शामिल हैं। रविवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विहिप दुर्गा सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्वामी परमहंस जय देवांग आश्रम रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष विहिप हिमाचल प्रांत राधाकृष्ण नेगी रहे। आचार्य मानव शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। संस्कार पक्ष के बाद स्वामी जयदेवांग आश्रम ने लोगों का मार्गदर्शन किया। उसके बाद सत्संग का कार्यक्रम शुरू हुअ। राधाकृष्ण नेगी ने विहिप संगठन की रचना और उसके कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही समाज की वर्तमान परिस्थिति और विषमताओं और उनके निदान के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में आचार्य मानव शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यों की सराहना की और हिंदू समाज को जागृत होने और संगठित होने की बात कही। कार्यक्रम समाप्ति के बाद बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी हीउन सेरी ने भंडारे का आयोजन किया। विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर कमेटी का आभार जताया और कार्यक्रम के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश दिया। - संवाद