फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रमेश कुमार बने एसएमसी पीएम श्रीउत्कृष्ट विद्यालय आनी के अध्यक्ष

विज्ञापन
रमेश कुमार बने एसएमसी पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय आनी के अध्यक्ष
विज्ञापन
पाठशाला में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के रिक्त पद को भरने की सरकार से की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएम श्रीउत्कृष्ट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में जिला उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा जिला कुल्लू अमर चंद चौहान की अध्यक्षता में सत्र 2024 -27 के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें रमेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया। आम सभा में 350 से भी अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मधुबाला, ब्यूटी देवी, देव राज, ठाकुर दास, पिंकी देवी, सुभाष शर्मा, एल आर अग्रवाल, जवाहर लाल और पवन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। आम सभा का संचालन एसएमसी प्रभारी अध्यापक गोविंद ठाकुर ने किया। उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा अमर चंद चौहान ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया और पाठशाला के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। पाठशाला के अध्यापकों में प्रवक्ता डोला राम शर्मा, कुंदन शर्मा, तेज राम ठाकुर ने ज्वलंत विषय नशे की समस्या, विद्यार्थियों की अनुपस्थिति, कॅरियर गाइडेंस और काउंसलिंग, मोबाइल के उपयोग पर अभिभावकों से संवाद किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार, अभिभावक सुभाष शर्मा, एलआर अग्रवाल, झाबे राम शर्मा और ब्यूटी देवी ने पाठशाला की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए सरकार से पाठशाला में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के पद को शीघ्र भरने की मांग की। आम सभा में सर्वसम्मति से नए सत्र में विद्यार्थियों के लिए ब्लेजर आरंभ करने तथा एक सफाई कर्मी की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें