फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रमेश बने युवा कांग्रेस आनी के अध्यक्ष

विज्ञापन
रमेश ठाकुर के सर सजा युवा कॉंग्रेस आनी के अध्यक्ष का ताज
विज्ञापन
रघुपुर क्षेत्र से कांग्रेस को पहली बार मिला नया नेतृत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के रघुपुर क्षेत्र के रमेश ठाकुर को युवा कांग्रेस आनी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के आदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने जारी किए हैं। अब तक रमेश ठाकुर आनी युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी ताजपोशी से रघुपुर क्षेत्र को पहली बार युवा कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति के लिए रमेश ने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, राज्य प्रभारी विनीत कम्बोज, सहप्रभारी योगेश हांडा, मंडी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जयवर्धन खुराना, प्रदेश महासचिव होतम ठाकुर, प्रदेश महासचिव छेरिंग नेगी, जिला कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष उपेंद्रकांत मिश्रा सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें