फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू स्कूल की रमनप्रीत ने पाया आठवां स्थान

विज्ञापन
बार्ड के परीक्षा परिणाम में आठवां स्थान हासिल करने वाली रोहड़ू की रमन प्रीत। संवाद
विज्ञापन
रोजाना करती थी 8 घंटे पढ़ाई, रोबोटिक इंजीनियर बनना लक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। दसवीं की परीक्षा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू की छात्रा रमनप्रीत ने टाॅप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है। रमनप्रीत ने 98.86 अंक लेकर प्रदेशभर में आठवां स्थान हासिल किया है। 700 में से 692 अंक प्राप्त किए हैं। पिता कुलदीप चंद और माता सोनु देवी रोहड़ू में ब्यूटी पार्लर चलाते हैं। स्कूल से घर पहुंचने के बाद रमनप्रीत पढ़ाई में व्यस्त हो जाती थी। रोजाना सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करती थी। माता-पिता व्यस्तता की वजह से बेटी को पढ़ाने में मदद नहीं कर पाते थे। रमनप्रीत ने दसवीं की पढ़ाई के लिए ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। रमनप्रीत का लक्ष्य रोबोटिक इंजीनियर बनना है। इसके लिए उसने ग्यारहवीं कक्षा में नॉन मेडिकल रखा है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू से ही आगे की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें