फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राम सिंह चुने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के अधिवक्ता राम सिंह नेगी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव वेणु गोपाल ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। रोपा गांव के राम सिंह नेगी किन्नौर जिले से पहले शख्स हैं, जिन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। नेगी उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख लेह के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रभारी भी हैं। वह 2003-2006 तक किन्नौर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे। इसके बाद 12 साल तक किन्नौर कांग्रेस में महासचिव पद पर सेवाएं दीं। राम सिंह नेगी आठ साल से किन्नौर के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें