नेरवा में नशे के खिलाफ रेली निकालते स्कूल के छात्र
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में शनिवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में नशे के विरुद्ध संदेश देने वाले पोस्टर व बैनर लेकर लोगाें को जागरूक किया। नेरवा बाजार से शुरू हो कर यह रैली राजकीय महाविद्यालय नेरवा के खेल मैदान में संपन्न हुई। इस दौरान डीएसपी सुशांत शर्मा ने युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।