रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच के सभागार में बैठक हुई। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में करीब 90 अभिभावक मौजूद रहे। सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान राकेश सानी को सौंपी। कार्यकारिणी सदस्यों में गोविंद सिंह, कमलानंद शर्मा, लायक राम, महेंद्र सिंह, प्रकाश चंद, राज देवी, मोनिका शर्मा, रेखा, मुन्नी देवी, कौशल्या, मिसरा बानो और शिवराम को चुना गया। विद्यालयों के कार्यकारी प्रधानाचार्य नेकराम चौहान ने सभी अभिभावकों को बैठक को सफल बनाने के लिए आभार जताया। साथ ही भविष्य में विद्यालयों के कल्याण और बेहतरी के लिए नवनियुक्त कार्यकारिणी से विद्यालय प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए अपील की।