फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पटवारी भर्ती में समान शुल्क का राजपूत सभा ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की ओर से पटवारी भर्ती प्रक्रिया में सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान शुल्क निर्धारित करने के लिए बुशहर राजपूत सभा समेत सामान्य वर्ग ने स्वागत किया है। सभा के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेहता, सचिव श्याम लाल ठाकुर, सलाहकार जेपी मेहता, डॉ. तिलक राज, दिनेश लक्टू, पवन जोकटा, बालक राम भंडारी, राकेश भंडारी, रविंद्र मेहता, संजय मेहता और विनय मेहता ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि बिना किसी जातीय भेदभाव के लिया गया यह फैसला समाज में निहित समानता और सामाजिक न्याय की भावना का सम्मान करता है। समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभा ने स्पष्ट किया है कि सरकार के इस फैसले के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर निर्णय से पीछे न हटें। यदि किसी वर्ग को आपत्ति है तो समाधान के रूप में सभी वर्गों के लिए शुल्क में कमी या सुविधाओं को आर्थिक आधार पर तय करने पर विचार किया जा सकता है। जातीय आधार पर भेदभाव न तो देश हित में है और न ही समाज के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें