फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कल्पा स्कूल के मेधावियों को राजस्व मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
कल्पा स्कूल के वा​र्षिक पारितो​षिक वितरण समारोह में छात्रा को सम्मानित करते मंत्री जगत सिंह नेग
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में जल्द शुरू होंगे एआई, मशीन लर्निंग और ड्रोन तकनीक के पाठ्यक्रम : जगत सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के प्रयास कर रही है। जल्द ही सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस और ड्रोन तकनीक जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किन्नौर के निचार, भावानगर, कानम, सांगला और रिकांगपिओ के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न के तहत पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाई जा रही है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। इसके लिए कल्पा और रोपा वैली के ग्याबुंग में खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि किन्नौर के युवा फुटबॉल और बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। प्रदेश सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण दे रही है। इससे पूर्व स्कूल की प्रधानाचार्या रमा नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस अवसर पर एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज, डीएसपी उमेश्वर राणा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें