फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजेश कुमार बने बिजली ठेका श्रमिक संघ चौपाल की इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
नेरवा में बैठक के दौरान बिजली बोर्ड ठेका कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू )। बिजली बोर्ड चौपाल में कार्यरत ठेकेदारों का मीटर रिडिंग व बिलिंग करने वाले ठेका कर्मचारियों का साधारण अधिवेशन नेरवा में प्रेम चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चौपाल के वरिष्ठ ट्रैड यूनियन नेता व हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाघ्यक्ष राम लाल शर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव भीम सिंह चौहान, चौपाल इकाई अध्यक्ष गोपाल शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर हिमाचल बिजली ठेका श्रमिक संघ चौपाल के नाम से यूनियन का गठन किया गया। हिमाचल बिजली ठेका श्रमिक संघ बिजली बोर्ड चौपाल के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में राजेश कुमार को अध्यक्ष, प्रेम चंद को वरिष्ठ उप प्रधान, अनिल कुमार को उपप्रधान, हितेंद्र चमनाईक को सचिव, अंकुश शिठा को सह सचिव, संतोष कुमार को कोषाध्यक्ष, हमिंदर को संगठन मंत्रि, राम लाल शर्मा को मुख्य सलाहाकार, भीम सिंह चौहान और गोपाल शर्मा को सलाहकार चुना गया। कार्य समिति सदस्य के रूप में कुलदीप, नितेश और मनोज कुमार चुने गए। अधिवेशन में चर्चा की गई कि बिजली बोर्ड हिमाचल में ठेकेदारों की ओर से बिल रिडिंग के लिए कर्मचारी को न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जाता है। मांग उठाई कि न्यूनतम वेतन मिले, समय से वेतन और अन्य लाभ मिले। साथ ही बिजली बोर्ड का कर्मचारी बनाकर नियमित किया जाए । इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष बीएमएस चौपाल राम लाल शर्मा ने कहा कि उनकी न्यायोचित मांगों को पूर्ण करने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे और उन्हें संगठन में पूर्ण मान सम्मान भी मिलेगा। राम लाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा को जब तत्कालीन सरकार ने चौपाल-सराहां बदले की भावना से उत्पीड़ित कर भेजा था। उनके सहयोग से चौपाल, नेरुवा, कुपवी, पुलवाहल, मड़ोग, सिरमौर जिला में हरिपुरघार, संगडाह, नौराधार, रोहनाट आदि दुर्गम क्षेत्रों में विभागों, बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों , आंगनबाड़ी, जलरक्षकों, आशा, मिड-डे मिल, सिलाई अध्यापिकाओं, जल वाहकों की यूनियनें बनाई गईं। नेरवा, चौपाल, कुपवी क्षेत्र में अनेक बड़े कार्यकम, सम्मेलन हुए, जिनमें राज्य और राष्ट्र स्तर के पदाधिकारी आए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें