फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धबास स्कूल के एसएमसी के अध्यक्ष बने राजेंद्र त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। शिक्षा खंड चौपाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबास में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। इसमें राजेंद्र त्यागी को समिति का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में अलका ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। गोविंद सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूपेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, ज्ञान ठाकुर, राई सिंह और राम लाल को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इनके अलावा दीपना देवी, रीता देवी, निर्मला देवी, कौशल्या देवी और ऋचा ठाकुर भी समिति की सदस्य बनी हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें