द रैक खेलकूद एवं संस्कृति संगठन ननखडी के नए पदाधिकारी और सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के खोलीघाट में शनिवार को प्रेम मेहता की अध्यक्षता में द रैक खेल एवं संस्कृति संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजीव चौहान को अध्यक्ष और अशोक मेहता को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सुरेंद्र चौहान को महासचिव, गुरमीत ठाकुर को सह सचिव और मदन मेहता को सलाहकार चुना गया। खोलीघाट में खेलकूद एवं संस्कृति कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। खोली घाट पांच पंचायतों का मुख्य बिंदु है। ग्राम पंचायत जाहु, खोलीघाट, खुन्नी पनोली, गाहन और खड़ाहन लोगों का काफी आना-जाना रहता है। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खोली घाट में खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबाल, कबड्डी और अन्य संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों में खेल के प्रति युवाओं को प्रोत्साहन मिले। इस दौरान मोतीलाल, भारत भूषण, प्रेम मेहता, यशपाल, आजाद, सुरेंद्र, श्याम, राजेंद्र कुमार और यशपाल दुर्गा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।