फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने निस्वार्थ भावना से प्रदेश भर में किया एक समान विकास : कृष्ण नेगी

विज्ञापन
रामपुर में वीरभद्र सिंह की जयंती पर प्रसाद बांटते राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
फाउंडेशन ने जयंती के उपलक्ष पर मरीजों को बांटे फल, लंगर भी लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की जयंती सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के रूप में मनाई। कार्यक्रम के तहत खनेरी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। अस्पताल में लंगर भी लगाया गया। राज दरबार परिसर में भी लंगर का आयोजन किया गया और जगह-जगह प्रसाद बांटा गया। यह बात फाउंडेशन के सदस्य कृष्ण नेगी ने प्रेसवार्ता में कही। कृष्ण नेगी ने कहा कि वीरभद्र सिंह पूरे हिमाचल को अपना घर मानते थे और प्रदेश भर में उन्होंने एक समान विकास किया। उनका राजनीतिक जीवन 60 साल रहा, जिसमें उन्होंने देश-प्रदेश की सेवा की। प्रदेश भर में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बागवानी और संस्कृति को बढ़ावा देना सहित अन्य क्षेत्रों में विकास वीरभद्र की देन है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव से कार्य किया, इसलिए वह हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों में राज करते हैं और उन्हें हिमाचल प्रदेश का निर्माता भी कहा जाता है। कृष्ण नेगी ने कहा कि उनसे हमारे जीवन में यह सीख मिलती है कि यदि हमें भी जीवन में अच्छा करने का मौका मिले तो उनकी तरह निस्वार्थ भावना से, बिना किसी छल कपट से, बिना किसी क्षेत्रवाद की भावना से और बिना भेदभाव के प्रदेश भर में कार्य करें, ताकि सभी विकास की दृष्टि से आगे बढ़े। इस मौके पर मुकेश शर्मा, सुदेश कायथ और अमन मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें