कोटखाई में भूमी पूजन के बाद सड़क का निर्माण का शुभारंभ करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
विधायक प्राथमिकता से होगा कार्य, शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के पहले दिन कोटखाई के रावला क्यार पंचायत के अंतर्गत कीथ व दरकोटी के हड़याना से राज दरबार संपर्क सड़क का भूमि पूजन किया। दोनों सड़कें विधायक प्राथमिकता के साथ पक्की की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता के आधार पर पक्की होने वाली कीथ बस स्टैंड से काली माता मंदिर गाहन सड़क की मेटलिंग और टायरिंग कार्य पर 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रोहित ठाकुर ने बताया कि रावला क्यार पंचायत विशेषकर कीथ गांव से उनके भावनात्मक संबंध ठाकुर रामलाल के समय से है। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लगभग दो वर्षों के कार्यकाल में इस विधानसभा सभा में 99 सड़कों की पासिंग हो चुकी है। पेयजल कि समस्या के दृष्टिगत एक बड़ी और महत्वपूर्ण उठाऊ पेयजल योजना 38 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन है। 31 मई 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद शिक्षा मंत्री ने कोटखाई की दरकोटि पंचायत में आठ करोड़ 50 लाख रुपये की राशि से पक्की होने वाली कुड़ी, हड़याना से राज दरबार संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस से मोती लाल डेरटा, क़ृषि एवं ग्रामीण विकास के निदेशक देविंदर नेगी, कांग्रेस के गुम्मा जोन से प्रताप चौहान राणा साहब दरकोटि, कांग्रेस पार्टी के अन्य सदस्य, स्थानीय पंचायत और साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधि, तहसीलदार कोटखाई ललित कुमार और सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।