भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के भावानगर स्थित पंचायत समिति हॉल लुतुकसा में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता पर जागरूक किया गया। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की आरएएमपी योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नीचर विकासखंड की 60 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ब्रजेश रैतका, रोहित कुमार, परविंदर सिंह, पुनीत कुमार झामटा और पंजाब नेशनल बैंक के श्री सक्सेना ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।