कुमारसैैन (रामपुर बुशहर)। पांगना में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव स्तुति महायज्ञ के आठवें दिन श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और संस्कारों के बारे में जागरूक किया। महायज्ञ में वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष और अंक ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित शशि पाल डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। सभी से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को धार्मिक और नैतिक संस्कार प्रदान करें। संस्कारित पीढ़ी ही समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य तैयार करती है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ 13 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगा। महायज्ञ में 51 ब्राह्मण, चार कथा वाचक, 55 विद्वानों की उपस्थिति में हो रहा है। डोगरा ने निर्माणाधीन मंदिर के लिए सभी श्रद्धालुओं से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर का निर्माण पूरे समाज की आस्था, एकता और समर्पण का प्रतीक है। प्रत्येक श्रद्धालु को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देना चाहिए।