फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश

विज्ञापन
रविवार को मौसम ने बदली करवट, रामपुर शहर में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर, कुमारसैन, निरमंड, आनी और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रामपुर में गर्मी बढ़ गई थी। रविवार सुबह दस बजे रामपुर में बारिश हुई। करीब 15 से 20 मिनट तक बरसात का दौर चला और उसके बाद मौसम खुल गया। हालांकि, हलके बादल छाए रहे। वहीं, निरमंड और आनी क्षेत्र में सुबह सवेरे ही बारिश शुरू हो गई। कुमारसैन और नारकंडा क्षेत्र में भी दोपहर बाद बारिश हुई। सभी इलाकों में बारिश का दौर कुछ देर ही चला। बारिश के कारण अब ठंड का माहौल बन गया है। अब धीरे-धीरे तापमान घटता जाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है, तो तापमान और घट जाएगा।

रविवार को मौसम ने बदली करवट, रामपुर शहर में छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें