फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश ने बढ़ाई पशुपालकों की परेशनी, घास कटाई का कार्य रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों के लिए पशुओं को चारा एकत्रित करने में जुटे हैं ग्रामीण
विज्ञापन

मौसम खराब होने से चिंता में पशुपालक, घास के सड़ने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/डंसा। रामपुर उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण घास कटाई का कार्य रुक गया है। तापमान में अचानक गिरावट आने से मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड भी बढ़ गई है। आजकल ग्रामीण इलाकों में लोगों ने घास कटाई का काम छेड़ रखा है, लेकिन तीन दिन से हो रही भारी बारिश ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। घास कटाई के दौरान मौसम का साफ होना आवश्यक है। पशुओं के लिए सर्दियों के मौसम में सूखे चारे के रूप में घास उपयोग में लाया जाता है। ज्यादा बारिश होने के कारण घास के सड़ने की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में 80 फीसदी लोगों का पशुपालन मुख्य व्यवसाय है। दूध व्यवसाय अपनाकर लोग अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार पशुपालकों को डेयरी फार्म चलाने के लिए बैंक के माध्यम से लोन देकर प्रोत्साहित कर रही हैं। ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी डेयरी फार्म विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे इस व्यवसाय को अपनाकर साधन संपन्न बन सकें। आने वाले दिनों में यदि मौसम ऐसा ही रहा, तो सर्दियों के लिए पशुपालकों के समक्ष चारे का संकट गहरा सकता है। संतोष, मीना, लाजवंती, सुरेखा, मनसा देवी, गीता देवी, बिंद्रा देवी, सत्या, करिश्मा और बबली सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि इस बार बरसात ने कृषि और बागवानी को खासा नुकसान पहुंचाया है। कुछ दिन मौसम साफ होने के बाद अब घास कटाई कार्य में जुटे हुए हैं, लेकिन बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सर्दियों के लिए चारे का संकट पशुपालकों के समक्ष खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें