रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में 18 से 20 अप्रैल तक तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलने प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। नागरिकों और पर्यटक अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रैकिंग न करें। जिला प्रशासन ने पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकरों और नागरिकों से आग्रह किया है कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर8580819827,9459457587,01786-223155,51,52,53,54 और 1077 पर संपर्क करें।