फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रायबाहली-खुन्नी खड़ाहन सड़क का 7 करोड़ से हो रहा कायाकल्प

विज्ञापन
ननखड़ी तहसील की रायबाहली-खुन्नी खड़ाहन सड़क पर टारिंग कार्य जारी। संवाद 
विज्ञापन
10 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

. ननखड़ी की पांच पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की पांच पंचायतों को जोड़ने वाली रायबाहली-खुन्नी खड़ाहन सड़क का कायाकल्प हो रहा है। करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर टारिंग का काम जारी है। सात करोड़ रुपये की लागत से सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है। इस सड़क के सुधरने से क्षेत्र के हजारों किसानों-बागवानों के अलावा विद्यार्थियों और मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सेब समेत अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ था। यह सड़क ननखड़ी क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों के लिए महत्वपूर्ण है। इस सड़क के सुधरने से खड़ाहन, खुन्नी पनोली, जाहू, बगलती और अड्डू पंचायत के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उधर, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के सहायक अभियंता राकेश श्याम ने बताया कि 10 किलोमीटर सड़क का करीब 7 करोड़ की राशि से कायाकल्प किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें