फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राधिका और दीपक ने जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

विज्ञापन
रिकांगपिओ महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राधिका और दीपक ने शानदार प्रदर्शन के दम पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अपने नाम किया। छात्राओं की प्रतियोगिताओं में राधिका ने 200 मीटर, 800 मीटर और डिस्कस थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में रिगजिन डोलमा अव्वल रहीं। श्वेता ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद में दिव्या ने बाजी मारी। ऊंची कूद में रितु और शॉट पुट में चांदनी प्रथम स्थान पर रहीं। अन्य विजेताओं में दिव्या देवी, पूजा, निर्जला, अनिशा, अवंशिका, योगिता और रॉबी ने विभिन्न श्रेणियों में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी धाक जमाई। वहीं, छात्र वर्ग में दीपक ने 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में सनी ने पहला, 400 और 800 मीटर की दौड़ में अमित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। ऊंची कूद में ऋषि भास्कर और डिस्कस थ्रो में अमन ने प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। अमनदीप, अक्षित, धीरज, अनिकेश, अक्षय, अभिषेक और दीपांशु ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में आईटीबीपी कमांडेंट सुनील कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय के ध्वज को फहराने के साथ किया। एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवियों ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक एवं आयोजन सचिव तंजिन नेगी, मेरा युवा भारत के समन्वयक शुभम चंद्रन और डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जनक नेगी को सम्मानित किया गया। खेल गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुख्य अतिथि सुनील कुमार और प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ. शांता कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

रिकांगपिओ महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

रिकांगपिओ महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें