नित्थर (कुल्लू)। उपमंडल की सभी पंचायतों में वीरवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत में विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता उपप्रधान यशपाल कटोच ने की। ग्राम सभा में देहरा पंचायत के लोगों ने भाग लेकर कोरम पूरा किया। ग्राम सभा में कई विकास कार्यों पर चर्चा की गई। उपप्रधान यशपाल ने भूमि सुधार, पशु शेड और भारी बारिश से गिरे डंगों के सुधार में जिन लोगों के नाम कार्य मंजूर हुए है उनके नाम सभी को बताए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देहरा पंचायत के विकास कार्यों में कमी नहीं होगी और तेजी लाई जाएगी। देहरा पंचायत के सचिव बलवंत ठाकुर चेबड़ी वार्ड सदस्य सुरजीत शर्मा, चारमाला वार्ड की सदस्या शिल्पा कौशल, शकरोली और धनाह वार्ड सदस्य राम प्रकाश उपस्थित रहे।