फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में माता के दर्शन के लिए लगीं कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। अष्टमी पर हाटकोटी मंदिर में शनिवार को सुबह 6:00 बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। मंदिर के लंगर भवन में दिनभर भंडारा लगा रहा। माता के दर्शन के लिए आने श्रद्धालुओं को परेशानी पेश न आए, इसके लिए मंदिर न्यास कमेटी ने उचित प्रबंध किए हैं। नवरात्र को लेकर हाटकोटी मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद का वितरित किया जा रहा है। शनिवार को मंदिर परिसर पूरा दिन माता के भजनों से गूंजता रहा। भारी भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर में माता के दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। मंदिर के बाजार में दिन के समय वाहनों की संख्या बढ़ने पर बीच-बीच में जाम भी लगता रहा। पुलिस पूरा दिन यातायात व्यवस्था में जुटी रही। नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर के बाहर दुकानें भी सजी हुई हैं, जहां लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। मंदिर के भंडारी भवानी दत्त शर्मा ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। नवमीं के दिन रविवार को भी दिनभर भंडारा चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें