कोटखाई (रोहड़ू)।
हिमाचल प्रदेश में विदेश से आयात किए जा रहे सेब के पौधों की निगरानी व्यवस्था पर बागवानों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बागवानों का दावा है कि वर्ष 2025-26 के दौरान करीब 35 लाख सेब के पौधे आयात किए गए। इन पौधों के लिए निर्धारित संगरोध नियमों का प्रभावी ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है। संयुक्त किसान मंच हिमाचल प्रदेश के संयोजक हरीश चौहान ने कहा कि विदेशों से आयातित पौधों को बिना उचित क्वारंटीन के बेचने से बागवानी में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से पारदर्शी जांच कर अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि प्रदेश की बागवानी सुरक्षित रह सके। उनका कहना है कि इससे प्रदेश के सेब बागानों में नई और खतरनाक बीमारियों व कीटों के प्रवेश का खतरा बढ़ गया है।