फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनरों ने बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की त्रैमासिक बैठक सोमवार को अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को सशक्त करने पर बल दिया, वहीं सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को आगामी तीन वर्षों के लिए आगे बढ़ाया गया। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार और कार्यालय सचिव राजेंद्र पालसरा ने कहा कि बैठक में वर्ष 2023-2024 का आय-व्यय रखा गया। इसके अलावा संगठन को और सशक्त करने के लिए सदस्यता बढ़ाने पर बल दिया गया। वहीं, सर्वसम्मति से संघ की पूरी कार्यकारिणी को पुन: 2025-2028 तक बढ़ाया गया है। इस मौके पर अमर सेन रोल्टा, शिव राम, बालक राम भंडारी, गोपाल मेहता, विजय पाल नेगी, हुकम चंद शर्मा, मोहन लाल गौतम, यज्ञानंद और राधा कृष्ण सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें