कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा के एक युवक पर होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने मामला दर्ज किया है। युवक को प्रशासन की टीम जब घर में मिलने गई तो वह वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद युवक पर मामला दर्ज किया गया। एसडीएम कुमारसैन निशंात तोमर ने कहा कि युवक पर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया है। युवक को नारकंडा में क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है। एसडीएम ने कहा कि कुमारसैन उपमंडल में 293 लोग होम क्वारंटीन में हैं। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।