फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष बने राज देव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राज देव को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में आम सभा हुई। सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष, डॉ. सुरेंद्र सिंह कुल्ला को महासचिव और मीरा देवी को संयुक्त सचिव बनाया गया। डॉ. ओम शर्मा को कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। जगदीश शर्मा, रीना देवी, अनिता, पवन शर्मा, प्रेम राज और कल्पना जस्ता को सदस्य चुना गया। प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीटीए महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें