रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए ) के चुनाव अब 13 सितंबर शनिवार को होंगे। पहले यह चुनाव 6 सितंबर को प्रस्तावित थे, लेकिन प्रतिकूल मौसम और जिला प्रशासन के निर्देशों के कारण शैक्षणिक संस्थान 7 सितंबर तक बंद हैं। इस कारण चुनाव की तिथि को स्थगित कर दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने बताया कि अभिभावक-शिक्षक संघ के चुनाव 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय के सभागार में होंगे। सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे अपने अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। चुनाव में प्रत्येक विद्यार्थी के अभिभावक की मौजूदगी अनिवार्य है।