फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सराहन में बागवानों को सिखाए काटछांट के गुर

विज्ञापन
एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर सराहन में उद्यान विभाग के विशेषज्ञ न बागवानों को विभिन्न आधु? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सेब का उच्च गुणवत्ता का सेब का बगीचा तैयार करने के लिए सॉयल मैनेजमेंट, फॉलियर मैनेजमेंट, प्रूनिंग मैनेजमेंट और पोलिनेशन मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। इस तरह की प्रैक्टिस करके बागवान अच्छी पैदावार, गुणवत्तायुक्त सेब पैदा कर सकते हैं। यह बात सराहन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ पथिक मेहता ने कही।
विज्ञापन

मंगलवार को सराहन उपतहसील में एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण शिविर में बागानों को सेब का बगीचा तैयार करने की बारीकियां सिखाई गईं। शिविर में विशेषज्ञों ने बागवानों को विभिन्न आधुनिक तकनीक से बागवानी के गुर सिखाए। सेफ फाउंडेशन के सौजन्य से सराहन में प्रूनिंग कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रभर से 58 बागवानों ने भाग लिया।
शिविर में प्रेनिंग विशेषज्ञ विजेंद्र चौहान ने बागवानों को बगीचों का उचित तरीके से प्रबंधन कर सेब उत्पादन बढ़ाने और उच्चतम गुणवत्ता युक्त सेब तैयार करने के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर जीता सिंह चौहान, गौरव नेगी, गोपाल सिंह ठाकुर, जय सिंह और मनजीत सहित अन्य किसान-बागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें