खुन्नी में बागवान प्रूनिंग के प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। ननखड़ी विकास खंड के खुन्नी गांव में मंगलवार को बागवानों
सेब के पौधों में काटछांट के आधुनिक गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सेफ फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया।
विशेषज्ञ विजेंद्र चौहान ने बागवानों से काटछांट के बाद अलग हुई टहनियों को नहीं जलाने की अपील की। बागवान इन टहनियों को गड्ढों में डालकर इसकी खाद तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि टहनियों को जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। शिविर में तीन दर्जन से अधिक बागवानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सेफ फाउंडेशन के अध्यक्ष पथिक मेहता ने कहा कि जबसे बागवानी शिविर लगाने का प्रचलन शुरू हुआ है, तबसे बागवान अधिक संख्या में शिविरों में हिस्सा ले रहे हैं।
शिविरों के माध्यम से बागवानों को कई नई जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही है। शिविर में अरुण चौहान, जेडी नेगी, रवि, पंकज मेहता, कुलदीप, अशोक, रोहित मेहता और संदीप मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।