फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेपर लीक मामले की जांच को लेकर निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ता पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन करते हुए: संवाद
विज्ञापन
. ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने की नारेबाजी, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और पारदर्शी भर्ती की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने सोमवार को पेपर लीक मामले को लेकर आक्रोश रैली निकाली। रैली राज दरबार से रामपुर बाजार से होते हुए वापस राज दरबार तक निकाली गई। रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रैली में लोगों ने जब-जब युवा बोलेगा, तानाशाही का सिंहासन डोलेगा, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग उठाई कि छात्रों पर बल और दमनकारी कार्रवाई पर रोक लगे। साथ ही पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष, समयबद्ध जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि जंतर-मंतर में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई, युवाओं से जुड़े मुद्दों और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई गई। उन्होंने ने सरकार से मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। रैली में एनएसयूआई, भारतीय युवा कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ताओं ने भी आक्रोश रैली में भाग लिया। इस मौके पर त्रिलाक भलूनी, राजेश लारजू, राहुल सोनी, डीडी कश्यप, पदमा कौंग, अंकुर शर्मा, पंकज शर्मा, जयश्री और मोहन भाटिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ता पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन करते हुए: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें