फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागवानों की मांगों को लेकर निकाली रोष रैली

विज्ञापन
रोहड़ू में भाजपा किसान मोर्चा के बैठक में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रोहड़ू में भाजपा किसान मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
भाजपा किसान मोर्चा ने शुक्रवार को रोहड़ू में बागवानों की मांगों को लेकर रोष रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में सेब बागवानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता शशि बाला और भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा भी उपस्थित रहे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार सेब उत्पादन है। उन्होंने बताया कि बागवानों को उचित मूल्य, भंडारण, परिवहन और विपणन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देष्टा ने सरकार से इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले सेब का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही, क्षेत्र में अधिक कोल्ड स्टोरेज और प्री-कूलिंग केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई। बागवानी क्षेत्रों की सड़कों में सुधार लाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा रोहड़ू मंडल के अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने की। ज्ञापन में सेब की ग्रेडिंग, पैकिंग और मार्केटिंग की बेहतर व्यवस्था की मांग की गई। रोग एवं कीट नियंत्रण के लिए समय पर दवाइयों और तकनीकी मार्गदर्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। बागवानी उपकरणों पर अधिक सब्सिडी देने का भी आग्रह किया गया। ये सभी मांगें बागवानों की आय बढ़ाने और उनकी उपज को बेहतर बाजार दिलाने के उद्देश्य से की गई हैं। किसान मोर्चा ने सेब बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग की। इससे बीमा दावों का समय पर निपटारा हो सकेगा। मुआवजे की राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचने की व्यवस्था करने को भी कहा गया। इसके अतिरिक्त, महिला किसानों को चार माह से लंबित दूध के पैसे का भुगतान करने की मांग उठाई गई। सेब की बोरियों के पैसे का भुगतान भी बागवानों को जल्द करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें