राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते
आनी (कुल्लू)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी ने बैठक कर केंद्र सरकार के तानाशाही निर्णय और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ रोष प्रकट किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि केंद्र का तानाशाही रवैया स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरा है। संसद में बोलने तक का अधिकार छीना जा रहा है। इस मौके पर महासचिव सतपाल ठाकुर, किशोरी लाल, सुभाष ठाकुर, नरेंद्र कटोच, महेंद्र ठाकुर, ताराचंद, अनूप ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद