फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के सभी वार्डों में संपत्ति कर सर्वे हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते है संपत्ति मालिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों में संपत्ति कर निर्धारण को लेकर किया गया सर्वेक्षण कार्य पूरा हो गया है। यह सर्वेक्षण एजीआईएसएसी और हिमकोस्टे के माध्यम से किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने संपत्ति मालिकों से अपील की है कि यदि उन्हें संपत्ति कर भवन की पैमाइश, सर्वेक्षण और ऑनलाइन बनने वाले बिलों को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति है, तो वे 15 सितंबर तक नगर परिषद कार्यालय के कमरा नंबर-5 में संपर्क कर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। ऑनलाइन बिल जारी होने के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण का उद्देश्य संपत्तियों का अधिक सटीक आकलन कर संपत्ति कर निर्धारण को व्यवस्थित करना है। सर्वेक्षण के बाद संपत्तियों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संपत्ति मालिकों को निर्धारित समय के भीतर अपने भवन और संपत्ति से संबंधित विवरण की जांच कर आपत्ति दर्ज करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें