रिकांगपिओ(किन्नौर)। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साक्षी सत्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट की स्पॉट वैरिफि केशन निशुल्क है और यदि किसी आवेदक से एजेंसी द्वारा नियुक्त कर्मचारी पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत जिला उद्योग केंद्र रिकांगपिओ के अधिकारियों को दें या दूरभाष नंबर 01786-222276 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि योजना लेने वाले जिन भी लाभार्थियों के साथ इस प्रकार की अवैध वसूली की जा चुकी है वे तुरंत लिखित रूप में इसकी सूचना जिला उद्योग केंद्र रिकांगपिओ को दें ताकि मामले को निदेशालय उद्योग हिप्र शिमला भेजकर इस निपटान सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आवेदककर्ता ऐसे तत्वों से सावधान रहें व योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।