ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। 15/20 विकास सभा का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को गानवी हाइड्रो परियोजना के स्थानिक अभियंता से मिला। विकास सभा के अध्यक्ष मोहन लाल मेहता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गानवी में गानवी खड्ड को चैनलाइज करने और सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में विकास सभा के सचिव गीता राम नेगी, संत लाल, उदय नेगी, बहादुर सिंह, कूट पंचायत के प्रधान रत्न डोगरा, गानवीं के पूर्व प्रधान सत्या प्रकाश नेगी, धर्म सेन, वेद जंत, प्रकाश जंत और आलोक जंत मौजूद रहे।