फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में लंबित मांगों को लेकर गरजे परियोजना प्रभावित

विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर नित्थर में प्रदर्शन करते लूहरी परियोजना प्रभावित। स्रोत : जागरूक पाठक।
विज्ञापन
रोजगार, प्रदूषण और दरारों के मुआवजे को तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को भेजा ज्ञापन
चेताया-जल्द समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन किया जाएगा तेज : देवकी नंद
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
लूहरी परियोजना से प्रभावित कई वर्षों से रोजगार, प्रदूषण और घरों में आई दरारों के मुआवजे को तरस रहे हैं। लंबे समय से प्रभावित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को परियोजना प्रभावितों ने हिमाचल किसान लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर नित्थर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रभावितों ने जमकर नारेबाजी की और जल्द समस्याओं का समाधान मांगा। वहीं, प्रदर्शन के बाद प्रभावितों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर और रीना देवी ने कहा कि परियोजना के निर्माण से किसानों को फसलों और घरों में आई दरारों से मकानों को नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक देहरा और नित्थर पंचायत के प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि नित्थर पंचायत में दरारों का सर्वे होने के बावजूद भी मुआवजा नहीं दिया गया है, जिन परिवारों की परियोजना में जमीन लगी है, उनको अभी तक एकमुश्त राशि नहीं दी गई है और न ही रोजगार दिया गया है। इसके कारण लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जहां पर सर्वे किया गया है, उसका मुआवजा तुरंत दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हुए सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम परियोजना प्रभावित किसानों की मांगों का समय पर समाधान नहीं करती है, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में रीना देवी, उमा देवी, पुष्पा देवी, बेगी देवी, सीमा देवी, निहाल चंद, रंजीत, रमेश, मान चंद, गोपाल, ओमा देवी, अमी चंद, प्यार जीत, सुदर्शन, भाग चंद और पदम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें