फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में एंजेल ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में आयोजित संविधान दिवस पर वि​भिन्न प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र और छात्राएं।
विज्ञापन
ठाकुर सेन नेगी कॉलेज रिकांगपिओ में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयेाजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को राजनीति शास्त्र एवं लोक प्रशासन विभाग ने सविंधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के गणित विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कुशाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला के समन्वयक प्रो. कपूर चंद नेगी ने संविधान पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर युवा संसद का आयोजन, चित्रकला, नारा-लेखन, संवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। चित्रकला में एंजेल ने पहला, रवीशा ने दूसरा और अवंशिका ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया.। नारा लेखन में पायल ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और ममता मेहता ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। संवाद प्रतियोगिता में नैंसी ने पहला, सिया नेगी ने दूसरा और आयुष ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अवंतिका और शीतल ने पहला, अंजना प्रीती ने दूसरा और कल्पना और दिव्या ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में संविधान जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें