फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेनजी पर वाद-विवाद में सतीश और नीरज रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल कॉलेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपला (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया और संविधान की प्रस्तावना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्र में जेनजी लोकतंत्र के लिए वरदान है या अभिशाप इस विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कारवाई, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सतीश और नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण और कविताओं के माध्यम से संविधान के विषय पर विचार प्रकट किए। बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने एक नाटिका पेश की, जिसमें संविधान के प्रति जागरूकता को दिखाया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रंजना और सुजाता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग एवं एनएसएस कार्य के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रविंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी अपने अधिकारों के प्रति जितनी सचेत है। उसे अपने कर्तव्यों के प्रति भी उतना ही जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सहायक आचार्य प्रियंका ठाकुर ने भी संविधान की महत्ता को को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षिक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें