ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। भाजपा मंडल ननखड़ी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि और राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज और भाजपा नेता कौल सिंह नेगी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को वीर बाल दिवस के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को भी याद किया गया। उनके सुझाए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जिया लाल लंबरदार, महामंत्री जगदीश, मीडिया प्रभारी मनोज ठाकुर, राजेंद्र सिंह, देवी सिंह, कृष्णा मेहता, हरदयाल सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।