सीमा कालेज में रोवर रेंजर इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया
रोहड़ू। रोवर-रेंजर इकाई ने राजा वीरभद्र सिंह सीमा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानाचार्य डॉ. ललिता रावत की अध्यक्षता में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें डॉ. रवि किरण शर्मा और डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक परिवर्तन लाने और सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। रोवर-रेंजर के स्वयंसेवियों ने स्लोगन लिखकर युवाओं को जागरूक किया। संवाद