फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर कार्यक्रम

सार

ठियोग के राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर रोवर व रेंजर इकाई ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों ने विश्व शांति के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के लाभ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर रोवर और रेंजर इकाई ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रो. श्रद्धा शांडिल, प्रो. मृत्युंजय के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रोवर एवं रेंजर के 50 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विश्व शांति के महत्व और अंतरराष्ट्रीय शांति में हमारे योगदान पर प्रस्तुति दी। छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि रोवर एवं रेंजर जैसी सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने से न केवल छात्रों का व्यक्तित्व विकास होता है, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने छात्रों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें