फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्रेलंगी में पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया महत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के ब्रेलंगी गांव में पर्यावरण शिक्षा और प्रकृति संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीणों को पर्यावरण और वन्य जीवों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया। यह कार्यक्रम एयूएम संगठन ने आयोजित किया, जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस विशेष रूप से मौजूद रहे। संगठन के महेश नेगी और अक्षय भारद्वाज ने विशेषज्ञों के रूप में कार्यक्रम में योगदान दिया। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं को पक्षी, प्रकृति भ्रमण के महत्व, वन्यजीव आवासों के संरक्षण, प्रजातियों के संरक्षण और किन्नौर में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में बताया। सभी प्रतिभागियों ने प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लिया और विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार और उनके संरक्षण के महत्व के बारे में समझाया। यह कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने और स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें