फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी पाठशाला में छात्रों को आपदा से निपटने दिए गुर

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुहरी में  आपदा जागरूकता  कार्यक्रम के तहत बचाव के गुर्र सीखती
विज्ञापन
भावना गर्ग ने निबंध प्रतियोगिता में झटका प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लूहरी में कांगड़ा जिले में हुए भीषण भूकंप को याद करते हुए शुक्रवार को आपदा जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के बारे में जागरूक किया, वहीं कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में भावना गर्ग ने प्रथम स्थान हासिल किया। सानवी ने द्वितीय और साक्षी भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में सानवी ने पहला, मोनिका ने दूसरा, मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में आर्यन ठाकुर ने प्रथम, भावना गर्ग द्वितीय, सुमन ने तृतीय स्थान पाया। वहीं, चित्रकला में मुस्कान ने प्रथम, गौरव वर्मा द्वितीय और मनीषा ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम और मानसी को द्वितीय स्थान मिला l कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिता कौशल ने की। आपदा प्रबंधन प्रभारी मंजेश कुमार ने कहा कि विस्तारपूर्वक गतिविधि आधारित प्रशिक्षण अभ्यास का सफल आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छठी से दसवीं कक्षा के छात्रों ने मॉक ड्रिल में भाग लिया। कक्षा दसवीं के छात्रों ने विभिन्न टुकड़ियों में रहकर प्रशिक्षण अभ्यास किया। प्रशिक्षण अभ्यास अनुभवी अध्यापकों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न आपदाओं की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना और जागरूकता लाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें